Advertisement

हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल शंकरपुर गाव के लोगो नी मागी दुआए



हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, छत्रपती संभाजीनगर जिले के शंकरपुरगाव के लोगों ने एक साथ की इफ्तार पार्टी, देश में शांति और समृद्धि के लिए मांगी दुआएं शंकरपूर गांव में गुरुवार को मा. सभापती रवींद्र पोळ ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। रमजान के छब्बीसवें दिन आयोजित इस पार्टी में गांव से रोजेदार शामिल हुए।मगरिब की अजान के साथ सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा तोड़ा। इस दौरान सभी ने देश में शांति और समृद्धि के लिए दुआएं मांगी।
रोजेदारों ने बताया कि रमजान का महीना रहमतों और बरकतों से भरा होता है। उनका कहना है कि जो व्यक्ति रोजेदार को इफ्तार कराता है, अल्लाह उसे रोजेदार के बराबर सवाब देता है। इस माह में एक नेकी का सत्तर गुना पुण्य मिलता है।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित किसान और कई लोग मैजुद थे. रवींद्र पोळ. कैलास पोळ. ऊद्दल कहाटे. भानु पोळ. अनिल पोळ. मनीष पोळ. गंगाराम गायकवाड. सारंगधर गायकवाड. धनराज कहाटे. युसुफ तांबोळी. शमशुद्दीन तांबोळी. सोफियान तांबोळी. यासीन भाई. रमजान तांबोळी. एकनाथ पोळ. गौतम गायकवाड. सुरूप तापू. कैलास आहेर. राजू गायकवाड. आयुब शाहा. साहेबराव पोटे. युनुस शाहा. जावेद शहा. रशीद तांबोळी. सलीम तांबोळी.शाबान सय्यद. सुबान सय्यद. मोबीन सय्यद. आसिफ सय्यद. रफिक सय्यद आदी उपस्थित थे। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल बन गया।
                     शंकर सिंग ठाकूर

Post a Comment

0 Comments