Advertisement

लताबाई सोनवणे की विधायकता खतरे में,बिरसा फायटर्स की याचिका दायर

*झूठे जात प्रमाणपत्र के खिलाफ बिरसा फायटर्स आक्रमक, विधायकता अयोग्यता की मांग*

*सुशिलकुमार पावरा ने 522 बिरसा फायटर्स पदाधिकारियों के साथ दायर की याचिका*

शिरपूर: बिरसा फायटर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशिलकुमार पावरा ने अपने 522 पदाधिकारियों के साथ श्रीमती लताबाई चंद्रकात सोनवणे की अयोग्यता की मांग करते हुए राजभवन मुंबई में महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल के समक्ष एक याचिका दायर की है। लताबाई चंद्रकात सोनवणे, जलगांव जिले के चोपडा विधानसभा क्षेत्र से शिंदे समूह की निर्वाचित विधायक हैं,जो महाराष्ट्र राज्य की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित श्रेणी की सीट है। याचिका मैं तर्क दिया गया है की श्रीमती लताबाई सोनवणे ने 2019 का आम चुनाव लडते हुए एक झूठा जनजाति दावा प्रमाण पत्र दायर किया था। इस बीच श्रीमती लताबाई सोनवणे का "टोकरे कोली" जाति का दावा अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र जांच समिती नंदुरबार द्वारा 9 फरवरी 2022 को अमान्य कर दिया गया था।उसके बाद श्रीमती लताबाई सोनवणे समिती के आदेश को मा.मुंबई उच्च न्यायालय के औरंगाबाद खंडपीठ में चुनौती दी गयी थी। माननीय मुंबई उच्च न्यायालय के औरंगाबाद खंडपीठ ने श्रीमती लताबाई सोनवणे कि याचिका 10 जून 2022 को खारिज करते हुए जांच समिती का आदेश उचित ठहराया था। श्रीमती लताबाई सोनवणे ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपिल करने पर मा.सर्वोच्च न्यायालय ने 9 सितंबर 2022 को अपील खारिज कर दिया है। बिरसा फायटर्स ने संविधान के अनुच्छेद 192 के तहत एँड. भूषण महाजन के माध्यम से माननीय राज्यपाल के समक्ष एक याचिका दायर की है। याचिका के तहत श्रीमती लताबाई सोनवणे इन्होने आरक्षित निर्वाचन श्रेत्र से चुनाव लड़ने के लिए झूठा अनुसूचित जनजाती प्रमाणपत्र प्रस्तुत करके संविधान के साथ धोखाधडी की है,इसके अलावा, श्रीमती लताबाई सोनवणे अनुच्छेद 191(1) के तहत श्रीमती लताबाई सोनवणे की अयोग्य ता चुनाव अयोग्यता है,इसलिए श्रीमती लताबाई सोनवणे का चुनाव झूठे अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र के आधार पर शुरू से ही अयोग्य और अनुच्छेद 192 के तहत उनको अयोग्य घोषित किया जा सकता है।श्रीमती लताबाई सोनवणे नई सरकार के शिंदे समूह की विधायक है।
             माननीय राज्यपाल माननीय उच्च न्यायालय और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार लताबाई सोनवणे को विधायक पद से अयोग्य करे,नही तो बिरसा फायटर्स संगठन इसके खिलाफ पुरे महाराष्ट्र राज्य में आंदोलन करने की तैयारी मे है,ऐसी आंदोलन करने की चेतावनी सुशिलकुमार पावरा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरसा फायटर्स ने सरकार को दी है।

Post a Comment

0 Comments